सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर के पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में 50 किमी की परिधि के भीतर रेलवे छह योजनाओं पर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च करेगा। चक्रधरपुर मंडल में यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने से संबंधी प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। योजना के तहत टाटानगर में चार अतिरिक्त रेल लाइनें बनाई जाएंगी, जबकि आदित्यपुर में सात नई लाइनें और एक एग्जामिनेशन यार्ड का निर्माण होगा। बिरबांस हॉल्ट को ब्लॉक स्टेशन बनाकर अप और डाउन दोनों दिशाओं में लूप लाइनें गम्हरिया तक थर्ड लाइन को जोड़ने के बिछाई जाएंगी। वहीं, आदित्यपुर से गम्हरिया तक थर्ड लाइन जोड़ने के लिए ।

यह भी पढे : एसआईआर : मतदान केंद्रों पर 26-27 को कैंप
दो डेड लाइनें बनाई जाएंगी, ताकि मालगाड़ियों को खड़ा करने में सुविधा हो। इसके अलावा, आसनबनी में एक नई लूप लाइन बनाई जाएगी तथा यार्ड पुनर्गठन के तहत एक अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण होगा। सीनी ग्रिड में तीन अप लूप लाइनें बनाने की भी मंजूरी दी गई है।
दरअसल, हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सुचारु करना रेलवे का प्रमुख लक्ष्य है। इन योजनाओं के पूरा होने से राउरकेला से खड़गपुर तक रेल यातायात का
ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार होने की उम्मीद
अधिकांश लूप लाइनें थर्ड लाइन के समानांतर बनाई जाएंगी और उन्हें स्टेशनों व यार्ड से जोड़ा जाएगा। इससे मुख्य रेल लाइन पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार होने की उम्मीद है।









