रेव पार्टी विवाद के बीच सलमान खान ने एल्विश यादव को कही बड़ी बात

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एल्विश यादव बीते एपिसोड में सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में मनीषा रानी के साथ आए। इस दौरान एल्विश, सलमान के साथ खूब मस्ती करते हैं, लेकिन इसके अलावा वह उनसे नेगेटिव पीआर को लेकर भी बात करते हैं कि उनको लेकर गलत बातें बनाई जाती हैं। इसके बाद सलमान ने फिर उन्हें नेगेटिव पीआर पर खास सलाह भी दी। वीडियो में एल्विश से सलमान पूछते हैं कि आपने कुछ दिनों पहले ट्रॉफी वापस लौटाने की बात कही तो इस पर एल्विश कहते हैं, ‘ऐसे नेगेटिविटी फैल रही थी, मेरे लिए मीम्स बन रहे थे। मेरे खिलाफ नेगेटिविटी फैल रही थी तो फिर मैंने कहा कि देखो अगर ट्रॉफी के लिए ये सब हो रहा है तो मुझसे ट्रॉफी ले लो और ये सब बंद करो।’

एक आदमी मुकाम तक पहुंचता है तो जलन, खुंकदबाजी होती है तो मतलब कि आपको सोचना चाहिए कि मैं एक मुकाम तक पहुंच गया है, सक्सेसफुल हो गया हूं तो इन सबके बारे में मत सोचो। एल्विश पर हाल ही में रेव पार्टी में स्नेक वेनम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए एल्विश ने कहा, ‘मैं सुबह उठा और मैंने देखा मेरे खिलाफ फेक न्यूज फैल रही है कि एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, एल्विश नशीले पर्दाथ के साथ पकड़े गए। ये सब आरोप बिल्कुल गलत हैं और मैं अपना पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हूं। मैं यूपी पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से कहता हूं कि अगर मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिलती है तो मैं पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं और मीडिया से रिक्वेस्ट है कि जबतक आपके पास ठोस सबूत नहीं मिल जाते कि मैं अरेस्ट हो गया तब तक गलत खबर ना फैलाएं प्लीज मेरी इमेज खराब मत करिए।’

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---