जामिया में दाखिले के लिए आवेदन शुरू….जाने सारी जानकारी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी छोड़ बाकी विषयों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जामिया प्रशासन ने सत्र 2024-25 के लिए अपना प्रास्पेक्टस ऑनलाइन जारी कर दिया है। जामिया में अपने प्रास्पेक्टस में दाखिला संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च है।  योग्य उम्मीदवारों को जामिया में प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर आवेदन जमा करना होगा। छात्र शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा कर सकते हैं। पात्रता मानदंड, प्रवेश परीक्षा, पाठ्यक्रम, शुल्क संरचना और बहुत कुछ के बारे में अन्य विवरण जेएमआई प्रॉस्पेक्टस 2024 में उपलब्ध हैं। पीएचडी की अधिसूचना अलग से जारी होगी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

जामिया प्रशासन का कहना है कि एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, रिसर्च सेंटर फार मैनेजमेंट,स्टडीज, सेंटर फार साइकोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन साइंस, फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड एकिस्टिक (बीआर्क को छोड़कर), फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीटेक को छोड़कर), फैकल्टी ऑफ लॉ का आवेदन शुल्क 700 रुपए है। इसके अलावा अन्य विषयों सेंटर, बीटेक और बीआर्क के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित किए गए हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां
-20 फरवरी से 30 मार्च तक आवेदन
-4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक फार्म संशोधित करने का मौका 
-छात्रों को 15 अप्रैल से प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होंगे
-25 अप्रैल से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी
-31 अक्टूबर तक अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम जमा कर सकते हैं

– उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कराते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रति प्रोग्राम या प्रोग्राम के एक ग्रुप (जिसके लिए कंबाइंड एंट्रेंस होना हो) के लिए केवल एक ही फॉर्म भरा जाएगा। अगर एक से ज्यादा आवेदन करेंगे तो एप्लिकेशन फॉर्म पूरी तरह रिजेक्ट हो जाएगा।
– बीटेक में दाखिला जेईई मेन से होगा।
– बीआर्क में दाखिला नाटा की फाइनल रैंकिंग से होगा। 
– बीडीएस में एडमिशन नीट 2024 स्कोर से होगा। 
– जेएमआई के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन के लिए कई एंट्रेंस एग्जाम्स के मार्क्स मान्य होते हैं जैसे सीयूईटी, जेईई मेन और दूसरे राष्ट्रीय स्तर के एंट्रेंस एग्जाम। ये कोर्स पर निर्भर करता है कि किस कोर्स में किस एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर सिलेक्शन होगा। वहीं कुछ कोर्सेज के लिए यूनिवर्सिटी अपनी प्रवेश परीक्षा कराती है। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर जिन कोर्सेस में एडमिशन होगा, उनके रिजल्ट आने के 10 दिन बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---