---Advertisement---

Arka Jain University का प्लेसमेंट कमाल, डेलॉइट समेत दिग्गज कंपनियों में छात्रों को मिला मौका

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Arka Jain University placements are excellent

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Arka Jain University ने एक बार फिर अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड से शिक्षा जगत में अपनी मजबूत पहचान साबित की है। सत्र 2025–26 में विश्वविद्यालय के छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर मिला है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: MCL भर्ती 2026: 664 पदों पर आवेदन शुरू, 6 अप्रैल अंतिम तिथि, सैलरी 51 हजार तक

इस उपलब्धि में सबसे खास रहा वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी Deloitte में चार छात्रों का चयन, जिन्हें एनालिस्ट ट्रेनी पद पर नियुक्त किया जाएगा। यह अवसर बीबीए, बीकॉम और बीसीए के छात्रों के लिए था, और चयनित उम्मीदवार देश के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं देंगे। यह प्लेसमेंट प्रक्रिया जैन ग्रुप की प्लेसमेंट टीम के मार्गदर्शन में पूरी हुई।

वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनी Fiat India ने 31 डिप्लोमा विद्यार्थियों को अप्रेंटिस ट्रेनी के रूप में चुना है, जिनकी नियुक्ति पुणे में होगी। इसके अलावा टायर निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी CEAT Tyres ने 8 छात्रों का चयन प्रोडक्शन एसोसिएट पद के लिए किया है, जिन्हें गुजरात के हलोल में काम करने का मौका मिलेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उद्योग की जरूरतों के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और नियमित प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए तैयार किया जाता है। यही कारण है कि यहां के विद्यार्थी लगातार बड़ी कंपनियों में अपनी जगह बना रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version