आदिपुरुष के रिलीज से 10 दिन पहले हुई बड़ी घोषणा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : प्रभास की आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 16 जून के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यानी फिल्म के रिलीज होने में अब मात्र 10 दिन बचे हैं। ऐसे में मेकर्स ने ‘आदिपुरुष’ को सफल बनाने के लिए तुरुप का इक्का फेंका है। मेकर्स ने मंगलवार के दिन बड़ी घोषणा करते हुए इस बात का ऐलान किया है कि ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग के दौरान प्रत्येक थिएटर में एक सीट खाली छोड़ी जाएगी। क्यों?

फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने घोषणा की है कि प्रत्येक सिनेमाघर की एक सीट भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी। मेकर्स ने अपने बयान में कहा, “जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान जरूर पधारते हैं। यह हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए, प्रभास के राम-अभिनीत आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाले प्रत्येक थियेटर एक सीट भगवान हनुमान के लिए आरक्षित रखेंगे। सम्मान देने का इतिहास सुनें राम के सबसे बड़े भक्त। हमने इस महान कार्य को अज्ञात तरीके से शुरू किया। हम सभी को भगवान हनुमान की उपस्थिति में आदिपुरुष को बड़ी भव्यता के साथ देखना चाहिए।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---