भाई बहन की जोड़ी ने पेश की मिसाल, टांगराईन स्कूल को दान में दी जमीन

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: धर्मशास्त्र के अनुसार दान देने की परंपरा काफी पुरानी है और इसे बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है, परंतु आज दान की परंपरा लुप्त होती जा रही है। इसी परंपरा को बरकरार रखते हुए पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन को टांगराईन गांव के ही दो भाई- बहन घासीराम मांझी और सरस्वती मांझी दोनों के पिता – स्व लोदो सान्थाल ने विद्यालय से सटे दक्षिण छोर में तफसील मौजा – टांगराईन, थाना नं -1513,  हल्का नंबर -8 ,खाता नंबर -70, प्लॉट नं -1118, किस्म-दोन-3 एक कियार, रकवा -12 डेसीमल,चौहद्दी – उत्तर विद्यालय, दक्षिण – मुचिराम, पूर्व -लेगड़ा, पश्चिम -राजवल्लब जमीन ग्रामीणों , विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों व छात्र छात्राओं के समक्ष दान दे कर अपने को पुण्य का भागीदार बनाया ।

वर्तमान दान कर्ताओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगला मांझी को सबों की उपस्थिति में दान पत्र सौंपा। कार्यक्रम में भूमापक उज्जवल कुमार मंडल, विद्यालय के शिक्षकगणों, छात्र-छात्राओं के अलावे ग्रामीण बनबिहारी सिंह मुंडा, घासीराम भगत,लोहारसिंह मुण्डा,विद्याधर मंडल, माधव भगत, सीताराम मांझी, आदि उपस्थित थे ।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट