चैम्बर चुनाव 2023: टीम मूनका केडिया ने साकची-बिस्टुपुर में चुनाव प्रचार कर झोंकी ताकत, व्यापारियों का मिला भरपूर जनसमर्थन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव हेतु प्रतियाशीयो ने कमर कश ली है। आज टीम मूनका केडिया ने साकची के विभिन्न छेत्रो मिल्स एंड गोडाउन एरिया, रिफ्यूजी मार्केट, मिल्कीराम मार्केट रोड, मानसरोवर लाइन, मेडिसिन लाइन, स्ट्रैट माइल रोड के व्यापारियों से जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने द्वारा चैम्बर हित में किए गए कार्यो का ब्यौरा देते हुए समर्थन की अपील की। टीम को व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला और व्यापारियों ने खुद उनके साथ चलकर अभियान में सहभागिता दर्ज की और टीम मूनका को समर्थन का आव्हान किया।

बिस्टुपुर के व्यापारियों का मिला जनसमर्थन –  टीम मूनका केडिया ने बिस्टुपुर के मेन रोड, डायगनल रोड के विभिन्न छेत्रो में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए अध्य्क्ष पद के प्रत्याशी विजय आनंद मूनका ने कहा की उन्होंने चैम्बर में 16 वर्षो से सेवा प्रदान की है और चैम्बर में सभी व्यापारियों के सहयोग से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। चैम्बर में अध्य्क्ष पद का दायित्व सँभालने के बाद उन्होंने चैम्बर को अपनी टीम के साथ सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है। इस कार्यकाल में चैम्बर ने स्वर्णिम सफलता तय की है, उन्होंने कहा की चैम्बर का वर्तमान स्वरूप हमारे विज़न का प्रतीक है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उन्होंने कहा की टाटा लीज एरिया में रजिस्ट्री की शुरुआत करवाना, जुगसलाई में बिहार सरकार के जमीनों की म्युटेशन शुरू करने हेतु सरकार से वार्ता, वर्षों से लंबित पड़े एयरपोर्ट का निर्माण, ट्रेडिंग क्लस्टर की स्थापना, राज्य में फ़ूड एक्सपर्ट नीति, टाटानगर स्टेशन पर मेडिकल स्टोर, व्यापारियों के लिए बीमा की सुविधा, उद्योग के अलावा पर्यटन शिक्षा चिकित्सा का भी हब बनाना जमशेदपुर को टीम मूनका केडिया की प्राथमिकता होगी। विजय आनंद मुनका ने कहा कि आज चिकित्सा हेतु मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई के बराबर है जिस कारण गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु देश के दूसरे राज्य में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोल्हान में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करवाना टीम मूनका केडिया की प्राथमिकता है। अभी भी कई काम अधूरे है,जिसे पूरा करना बाकी है। उन्होंने व्यापारियों उद्यमियों से आह्वान किया की एक बार पुनः हमे सेवा का मौका दे ताकि उन अधूरे कामो को पूरा कर चैम्बर का नाम देश के विनिजिक मानचित्र मर प्रमुखता से दर्ज हो सके।

मुख्यता अध्य्क्ष पद के प्रत्याशी विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष इंडस्ट्रीज पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष पीआरडब्लू अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मखानी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, सचिव इंडस्ट्रीज विनोद शर्मा, सचिव पीआरडब्लू लिप्पू शर्मा, कोषाध्य्क्ष सीए अनिल अग्रवाल (रिंगसिया), सहित कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी मोहित मूनका, सन्नी संघी, इंदरजीत सिंह बिंद्रा, दीपक चेतानी, बबलू अग्रवाल मिनी, कौशिक मोदी, प्रदीप गुप्ता, मनीष गोयल, मुकेश मित्तल जुगसलाई, पवन नरेडी, उमेश ख़िरवाल, दिलीप काउंटिया, अजय भालोटिया, अशोक गोयल, रोहित अग्रवाल, आकाश मोदी, शुभम सेन, अमिश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अशोक मोदी, सुमन नांगेलिया, प्रीतम जैन, विकाश गढ़वाल, हनु जैन, पीयूष गोयल, अश्विनी अग्रवाल, आशीष रनपारा, रोहित काबरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अभिषेक काबरा,साहेब सिंह समेत अशोक चौधरी, ओमप्रकाश रिंगसिया, बजरंग अग्रवाल, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल,विमल रिंगसिया, संभु मूनका, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश मूनका, मंतू अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, लक्ष्य ख़िरवाल, गौरव बरवालिया, गौरव अग्रवाल, सुरेश काउंटिया, अंकुश रिंगसिया, रितेश जालूका, अभिषेक भालोटिया, लाला मूनका, विष्णु धानुका, लालचंद अग्रवाल, अनूप शर्मा, किशोर नांगेलिया सहित कई व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---