कोरोमंडल एक्सप्रेस और सर एम.विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल हावड़ा एक्सप्रेस, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन में पटरी से उतरी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट- सिद्धार्थ) : एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में ट्रेन संख्या 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस (हावड़ा-चेन्नई) आज शाम बहनागा बाजार स्टेशन के पास पटरी से उतर गई, ट्रेन नंबर 12864 एसएमवीबी-एचडब्ल्यूएच सुपर फास्ट एक्सप्रेस (सर एम. विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल हावड़ा) भी बहनागा बाजार स्टेशन पर पटरी से उतर गई। बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन खड़गपुर-पुरी लाइन पर रेलवे का एक स्टेशन है जो, उड़ीसा के बालासोर ज़िले में दक्षिण-पूर्व रेलवे क्षेत्र के खड़गपुर रेलवे डिविजन के तहत हावड़ा चेन्नई मुख्यलाइन का हिस्सा है। दुर्घटना के तुरंत बाद सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (एसपीएआरएमई) दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को खड़गपुर, बालासोर और संतरागाछी से बुलाया गया।

बचाव और राहत कार्यों में समन्वय के लिए रेलवे अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। रेलवे का पूरा ध्यान यात्रियों को बचाने और हताहतों की संख्या को कम करने पर है। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम, मेडिकल टीम, एंबुलेंस आदि दुर्घटना स्थल पर पहुँच गए हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अब तक इस दुखद घटना के कारण दो लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि, कई घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर बालासोर, खांटापाड़ा, सोरो और गोपालपुर स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जा रहा है।

दुर्घटना में फंसे यात्रियों की जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नम्बर इस प्रकार हैं-

हावड़ा हेल्पलाइन नंबर- 033-26382217

खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर- 8972073925 & 9332392339

बालासोर हेल्पलाइन नंबर- 8249591559 & 7978418322

शालीमार हेल्पलाइन नंबर-: 9903370746

संतरागाछी जंक्शन हेल्पलाइन नंबर-: 8109289460, 8340649469

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---