कोरोना का कहर फिर से…देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 602 नए मामले

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कोरोना का कहर जाने का नाम ही नहीं ले रहा है. जिस तरह से पिछले कुछ साल में कोरोना का हर नया वेरिएंट हर बार किसी न किसी रूप में आ रहा है. इस बार भी दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना डराने लगा है। भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के 602 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से पांच मौतें भी हुईं। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4,440 हो गई है। एक दिन पहले मंगलवार को भारत में कोविड-19 के 573 नए मामले दर्ज किए गए थे।

कोरोना के सब वेरिएंट JN.1 के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को JN.1 के 312 मामले सामने आए थे। कोरोना का यह नया वेरिएंट 10 राज्यों में फैल चुका है। केरल से इसके सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। केरल में मंगलवार को JN.1 के 147 मामले सामने आए थे। इसके अलावा गोवा से 51, गुजरात से 34, महाराष्ट्र से 26, तमिलनाडु से 22, दिल्ली से 16, कर्नाटक से 8, राजस्थान से 5, तेलंगाना से 2 और ओडिशा से एक मामले सामने आए हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इससे पहले INSACOG की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 के नए सबवेरिएंट जेएन.1 के कुल 312 मामले सामने आए हैं जिनमें से करीब 47 फीसदी मामले केवल केरल में दर्ज किए गए। केंद्र ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और जेएन.1 सब वेरिएंट के मरीजों की संख्या में वृद्धि के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---