---Advertisement---

Dhurandhar 3 Update: क्या तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं आदित्य धर? सामने आया बड़ा ट्विस्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
Dhurandhar 3 Update: क्या तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं आदित्य धर? सामने आया बड़ा ट्विस्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2:  द रिवेंज’ की रिलीज से पहले ही फ्रेंचाइज़ी के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि निर्देशक आदित्य धर इस सीरीज के तीसरे पार्ट ‘धुरंधर 3’ पर भी काम शुरू करें, लेकिन यहां एक दिलचस्प ट्विस्ट सामने आया है।

यह भी पढे :  Dhurandhar 2: The Revenge Advance Booking: रिलीज से पहले ही Ranveer Singh की फिल्म ने मचाया धमाल

मेकर्स चाहते हैं Dhurandhar 3

फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि ‘धुरंधर ’ फ्रेंचाइज़ी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए प्रोड्यूसर्स इस कहानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए वे चाहते हैं कि आदित्य धर तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम शुरू करें।

लेकिन यहां है असली ट्विस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य धर फिलहाल Dhurandhar 3 बनाने को लेकर कोई जल्दबाज़ी नहीं कर रहे हैं। वे पहले ‘धुरंधर 2’ के रिस्पॉन्स को देखना चाहते हैं और उसके बाद ही अगली फिल्म पर फैसला लिया जाएगा।

Dhurandhar 2’ कब रिलीज होगी

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म बड़े बजट की स्पाई-एक्शन थ्रिलर है और इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी की गई है।

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

धुरंधर ’ के पहले पार्ट की सफलता के बाद इस सीरीज को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। ऐसे में अगर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है तो Dhurandhar 3 बनने की संभावना काफी बढ़ सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version