Dr Abhishek Child Care

Fukrey 3 Box Office Collection: ‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के चार दिनों में ही कमाल कर दिखाया है. फिल्म की संडे को तो जैसे लॉटरी लग गई

By admin

Published :

Follow
fukrey 3 film poster
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

Fukrey 3 Box Office Collection Day 4: ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ की सुपर सक्सेस के बाद, मृगदीप सिंह लांबा की ‘फुकरे 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है और दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है.  28 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर और कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 से क्लैश करना पड़ा है. वहीं फिल्म को  स्टारर जवान से भी टक्कर मिली है बावजूद इसके ‘फुकरे 3’ बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों को जमकर धो रही है और धुंआधार कलेक्शन कर रही है. चलिए जानते हैं ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फुकरे 3’ को दर्शकों का काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. चूचा और हनी की कहानी ने ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया है और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब भीड़ पहुंच रही है. ये फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन से जमकर कारोबार कर रही है. फुकरे 3 ने 8.82 करोड़ रुपये के साथ दमदार ओपनिंग की थी. इसके साथ फिल्म ने अपने दूसरे दिन, शुक्रवार को 7.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं वीकेंड पर ‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया और जमकर बिजनेस किया. फिल्म ने 49.42 फीसदी के उछाल के साथ शनिवार को तीसरे दिन 11.67 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फुकरे 3’ ने रिलीज के चौथे दिन संडे को 25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘फुकरे 3’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 55 करोड़ रुपये हो गई है.

‘फुकरे 3’ 2023 की एक और सुपर-डुपर हिट फिल्म बन गई है. फिल्म ने चार दिनों में ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां तक कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही जवान के कलेक्शन को भी रविवार को पीछे छोड़ दिया. उम्मीद है कि ये फिल्म भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator