---Advertisement---

13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

By Riya Kumari

Published :

Follow
13

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : हर दिन  इतिहास में कुछ न कुछ ऐसा घटा होता है जो उसे खास बना देता है। 13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईंदिसंबर भी ऐसी ही कई  ऐतिहासिक राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इस तारीख को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ऐसी घटनाएँ हुईं जिन्होंने मानवता के  इतिहास में गहरा प्रभाव छोड़ा। आइए नज़र डालते हैं 13 फ़रवरी की  महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं 13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं दिसंबर को घटित कुछ प्रमुख घटनाओं, प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के जन्मदिन और पुण्यतिथियों पर। 

यह भी पढे : क्या 5 साल की उम्र में Passport बनता है? इसकी टाइमलाइन क्या होती है? और इंडिया से कहाँ-कहाँ Passport के ज़रिए जा सकते हैं? जाने

  • 1542 – इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
  • 1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
  • 1601 – लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
  • 1633 – इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
  • 1688 – स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
  • 1689 – विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
  • 1693 – अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
  • 1739 – करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
  • 1788 – भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
  • 1795 – अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
  • 1820 – फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
  • 1856 – ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
  • 1861 – नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
  • 1880 – थॉमस एडिसन ने एडिसन इफ़ैक्ट पुष्ट किया।
  • 1920 – अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
  • 1931 – नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
  • 1941 – जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
  • 1945 – सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
  • 1959 – बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
  • 1966 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1974 – असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
  • 1975 – तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
  • 1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
  • 1986 – कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण(एपीडा)  अधिनियम लागू किया गया।
  • 1988 – बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।
  • 1989 – सोवियत सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से हटने शुरू हुए।
  • 1990 – अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
  • 1991 – अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए।
  • 2001 – अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह ‘इरोस’ पर पहला मानव रहित यान उतरा।
  • 2001 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
  • 2002 – पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार।
  • 2002 –  ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।
  • 2003 – यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।
  • 2004 – भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
  • 2005 – इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
  • 2007 – उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
  • 2008 – पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया।
  • 2009- रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया।
  • 2009 – उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।
  • 2010- महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए।
  • 2014 – चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
  • 2019 – प्रसिद्ध व्यंग्यकार और कवि डॉ अशोक चक्रधर को 23वें व्यंग्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • 2019 – राजस्थान में गुर्जर सहित चार अन्य जातियों को शिक्षण संस्थानों व नोकरियों में 5 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पारित , पर गुर्जर संतुष्ट नहीं।
  • 2019 – पुलवामा से भागे हिजबुल के दो आतंकी 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने किए ढेर जिनमे 8 लाख का इनामी भी शामिल , पुलवामा के ही एक प्राइवेट स्कूल में विस्फोट से 19 छात्र घायल ,पुलिस जाँच में जुटी व राज्यपाल ने जताया दुख – 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की।
  • 2019 – कैरेबियाई देश हैती में जेल तोडकर भागे 78 कैदी।
  • 2020 – भुबनेश्वर में शुरु किया गया द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन पूर्ण हुआ।
  • 2020 – ब्रिटेन की OneWeb कंपनी ने कजाकिस्तान के बैकोनूर पोर्ट से एक सोयुज रॉकेट से 34 उपग्रहों को कक्षा में भेजा।
  • 2021 – राष्ट्रपति ने पुष्पा वीरेंद्र गनेदीवाला को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया।
  • 2021 – भारतीय खगोलविदों ने एक सबसे पुराने खगोलीय पिण्ड में एक विशाल ऑप्टिकल चमक का पता लगाया।
  • 2021 – यूरोप के सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्राघी ने इटली के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली।
  • 2022 – जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइले दागने के विरूद्ध एकजुटता प्रदर्शित की।
  • 2022 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री महामहिम रैला अमोलो ओडिंगा के साथ भेंट की।

13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1707 – महाराजा सूरजमल या सूजान सिंह राजस्थान के भरतपुर के हिन्दू जाट राजा थे।
  • 1879 – सरोजिनी नायडू (भारत कोकिला) – स्वतंत्रता सेनानी (मृत्यु- 1949)।
  • 1911 – फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ – प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
  • 1915 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
  • 1916 – जगजीत सिंह अरोड़ा भारतीय सेना के कमांडर।
  • 1944 – ओडूविल उन्नीकृष्णनन – भारतीय अभिनेता (मृत्यु- 2006)।
  • 1945 – विनोद मेहरा – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
  • 1958 – रश्मि प्रभा – समकालीन कवयित्री।
  • 1959 – कमलेश भट्ट कमल – समकालीन कवि।
  • 1995 – वरुण भाटी – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी ।

13 फ़रवरी को हुए निधन

  • 1713 – दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई।
  • 1832 – बुधु भगत – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता।
  • 1918 – सर सुंदर लाल – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
  • 1964 – असित कुमार हाल्दार – कल्पनाशील, भाव-प्रवण आधुनिक चित्रकार थे।
  • 1974 – उस्ताद अमीर ख़ाँ – भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक (जन्म- 1912)।
  • 1987 – एम. भक्तवत्सलम – तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री। हरियाणा एजुकेशनल अपडेट  फेसबुक पेज की प्रस्तुति।
  • 2000 – बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
  • 2008 – राजेंद्र नाथ – हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार थे।
  • 2012 – अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान, जिनका उपनाम शहरयार, एक भारतीय शिक्षाविद और भारत में उर्दू शायरी के दिग्गज थे।
  • 2015 – डॉ. तुलसीराम – दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।
  • 2016 – ओट्टपलाक्कल नीलकंठन वेलु कुरुप, एक मलयाली कवि और गीतकार थे।
  • 2020 – द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के संस्थापक डॉ. आर के पचौरी का निधन।

13 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • श्रीरामभक्तिन शबरी जयंती ( फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।
  • श्रीनाथ पाटोत्सव ( नाथद्वारा , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।
  • भगवान सुपार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।
  • भगवान चन्द्रप्रभु जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण सप्तमी )।
  • महाराजा सूरजमल जयन्ती।
  • भारत कोकिला सरोजनी नायडू जयन्ती (भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस)।
  • एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस।
  • कृषि उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा स्थापना दिवस (37वां)।
  • विश्व रेडियो दिवस।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version