हमारे समय तो ‘सीता’ बनी नायिका को लोग गले तक नहीं लगा सकते थे, ‘kiss’ तो दूर की बात –  दीपिका चिखलिया 

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पिछले दिनों ‘आदिपुरुष’ फिल्म प्रमोशन के दौरान कृति सेनन कंट्रोवर्सी में फंस गई, जब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने उन्हें मंदिर परिसर में ‘किस’ कर लिया था. इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा. धार्मिक भावना पर ठेस पहुंचाने का तर्क देकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया गया.

सीता के किरदार को अमर कर देने वाली दीपिका चिखलिया से बातचीत की, तो उन्होंने भी इस एक्शन की निंदा करते हुए अपनी बात रखी है. दीपिका का कहना है,’मुझे लगता है कि ये आजकल के एक्टर्स के साथ यह बहुत बड़ी दिक्कत है कि वो न तो किरदार में घुसते हैं और न ही उसके इमोशन को समझ पाते हैं.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उनके लिए तो रामायण तो महज एक फिल्म ही रही होगी. शायद ही उन्होंने अपनी आत्मा को इसमें झोंका होगा. देखिए, कृति आज की जनरेशन की एक्ट्रेस हैं.आज के दौर में किसी को किस या हग कर लेना एक स्वीट जेस्चर माना जाता है. उसने कभी खुद को सीता जी समझा नहीं होगा. ये इमोशन की बात हो जाती है, मैंने सीता के किरदार को जिया है वहीं आज की एक्ट्रेसेज उसे महज एक रोल समझकर निभाती हैं. फिल्म या प्रॉजेक्ट खत्म होने के बाद उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.’

 

 

 

 

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---