Dr Abhishek Child Care

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पहुंचे जमशेदपुर, परिसदन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां परिसदन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर कोल्हान के कमिश्नर मनोज कुमार, डीआईजी अजय लिंडा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने बारी- बारी से राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. थोड़ी देर विश्राम करने के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से बहरागोड़ा के लिए रवाना हुए. बता दें कि राज्यपाल बहरागोड़ा स्थित ताराचंद षाड़ंगी डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं. यह स्कूल पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी के पिता और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के दादा के नाम से संचालित होता है. इस दौरान कुणाल षाड़ंगी भी मौजूद रहे और राज्यपाल की अगुवानी की |

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version