सोशल संवाद /डेस्क : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा अनियमितता मामले में CID को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने हजारीबाग निवासी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 में अनियमित तरीके से सफलता हासिल की।

यह भी पढ़े : आजीवन सजा काट रहे 26 कैदी होंगे रिहा
जांच के दौरान सामने आया कि सुमन सौरभ ने परीक्षा में 100 में से केवल 48 प्रश्नों के उत्तर सही किए थे, लेकिन इसके बावजूद वह पीटी परीक्षा में सफल घोषित हो गया। सोशल मीडिया पर उसकी OMR शीट की कार्बन कॉपी वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और CID ने जांच तेज कर दी।
CID के अनुसार पूछताछ में सुमन सौरभ ने परीक्षा पास करने के लिए अनुचित तरीके अपनाने की बात स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया कि उसके पास OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं मिली। एजेंसी को संदेह है कि परीक्षा के बाद OMR शीट में हेरफेर कर सही उत्तर भरे गए, जिससे उसे पास कराया गया।
CID का कहना है कि यह गिरफ्तारी पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करने में अहम कड़ी साबित हो सकती है। एजेंसी अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों और कथित ‘सेटिंग’ नेटवर्क की भी जांच कर रही है। साथ ही, JPSC परीक्षा से जुड़े अन्य अभ्यर्थियों और अधिकारियों से भी पूछताछ जारी है।









