सोशल संवाद/डेस्क : पटना में BPSC TRE-4 भर्ती के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तस्वीरों में दिख रहा है कि कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। इस दौरान कई के सिर भी फटे गए। एक महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से भी कुचला।
यह भी पढे : TSAF के 3 क्लाइम्बिंग खिलाड़ी अमन, अनीशा व जोगा का एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन, MoUपर हस्ताक्षर

कैंडिडेट्स आज सुबह पटना कॉलेज से निकल BPSC दफ्तर तक मार्च करने वाले थे। पुलिस ने बीच में ही उन्हें रोका और जमकर लाठियां बरसाईं।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद ये छात्रों पर पहला लाठीचार्ज है। इससे पहले BPSC TRE-4 भर्ती के ही कैंडिडेट्स कई बार लाठीचार्ज का शिकार हो चुके हैं।
46 हजार भर्तियों के नोटिफिकेशन की मांग कर रहे कैंडिडेट्स
राज्य में शिक्षक के रिक्त पदों के लिए 2024 में आखिरी TRE-3 भर्ती आयोजित हुई थी। इससे बाद से कैंडिडेट्स नए नोटिफिकेशन की मांग करने लगे। हालांकि, आयोग ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इस परीक्षा की मदद से राज्य में 27 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है।
एग्जाम कैंलेंडर से TRE-4 गायब, भड़के कैंडिडेट्स
आयोग ने 2 फरवरी को BPSC की 2026 में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया। इसमें TRE-4 का जिक्र तक नहीं है। इससे कैंडिडेट्स भड़क गए और प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया।
बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा, ‘अभी BPSC के पास बिहार सरकार की ओर से रिकमेंडेशन नहीं आई है। यही वजह है कि BPSC-2026 के कैलेंडर में इस परीक्षा की चर्चा नहीं की गई है। सरकार नोटिफिकेशन भेजती है तो इसे आयोग के परीक्षा कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।’









