गर्मियों मे आम की लस्सी बनाकर पिए दिल और दिमाग दोनों खुश ;जाने रेसिपी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : आम के लस्सी में मिंट का फ्लेवर मिल जाए तो फिर क्या कहना दिल और दिमाग दोनों खुश. हेल्थ के लिए है बेहद शानदार.

इस भीषण गर्मी में एक चीज है जिसे देखने और खाने के बाद मन और दिमाग एक दम खुश हो जाता है. जी हां आपने सही पहचाना हम आम की बात कर रहे हैं. मैंगो लवर के लिए हम लाए हैं यह खास रेसिपी.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

घर में मिलने वाले आसान चीजों को मिलाकर हम बनाएंगे मैंगो मिंट लस्सी. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए दही, पुदीना और आम.यह मैंगो मिंट लस्सी स्वाद में एकदम सही है और इसे पीने के बाद आपका पेट कई घंटे तक भरा हुआ रहेगा.

आम और पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धो लें. फिर थोड़ी देर हवा में सुखा लें. अब आम को छीलकर स्लाइस में काट लें. इसके बाद इन कटे हुए आमों को दही, दूध, इलायची, संतरे के रस, शहद और बर्फ के क्यूब्स के साथ एक ब्लेंडर जार में डालें. चिकना होने तक अच्छी तरह ब्लेंड करें.

एक बार जब आम प्यूरी हो जाए और लस्सी तैयार हो जाए. पेय को मनचाहे गिलास में डालें और पुदीने की पत्तियों से सजाएं. अगर आपको आम ज्यादा तीखे लगते हैं, तो आप स्वाद बढ़ाने और इसे मीठा बनाने के लिए इसमें थोड़ा शुगर फ्री या शहद मिला सकते हैं. गर्मी में इस अपने गेस्ट को आरास से परोसें.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---