Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गजट प्रकाशन बार कौंसिल के 22 निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा

By Riya Kumari

Published :

Follow
गजट प्रकाशन बार कौंसिल के 22 निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक घोषणा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को असाधारण गजट अधिसूचना जारी कर झारखंड राज्य बार काउंसिल के नवनिर्वाचित 22 सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में संपन्न हुए इस निर्वाचन के बाद जारी अधिसूचना के साथ ही राज्य बार काउंसिल के नए निर्वाचित प्रतिनिधियों के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हो गई है।

यह भी पढे : NCERT New Book: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे 1975 का आपातकाल, नई किताब में शामिल हुआ इमरजेंसी चैप्टर

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अधिसूचना के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अंबुज नाथ ने 12 मार्च को हुए मतदान नके के आधार पर 22 अधिवक्ताओं को झारखंड राज्य बार काउंसिल का निर्वाचित सदस्य घोषित किया है।

इनमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता अब्दुल कलम रशीदी, ललित यादव, प्रशांत सिंह, मनोज कुमार-2, निलेश कुमार, अभय कुमार चतुर्वेदी, रिंकू भगत, मोली सिन्हा तथा निवेदिता कुंडू शामिल हैं। वहीं, विभिन्न जिला एवं व्यवहार न्यायालयों से अभिषेक भारती, मृत्युंजय श्रीवास्तव, पवन खत्री, अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राज कुमार, अनिल कुमार महतो, राजेश कुमार शुक्ला, जीतेंद्र कुमार, परमेश्वर मंडल, मधुलता रानी और मीरा कुमारी को भी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator