Dr Abhishek Child Care

शादी से पहले सजा परिणीति और राघव चड्ढा का  घर…24 सितंबर को उदयपुर में होगी शादी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राघव-परिणीति की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। AAP सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी करेंगे। सोमवार को परिणीति के घर का डेकोरेशन भी किया गया। परिणीति के घर पर लाइट्स के डेकोरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वहीं, राघव चड्ढा के घर पर भी शादी की तैयारियां जारी हैं। राघव चड्ढा के घर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में घर के बाहर टेंट लगाने का काम चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कई तरह का सामान भी घर के अंदर ले जाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति-राघव की शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच दिल्ली में एक क्रिकेट मैच होगा। रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले दोनों परिवारों के गेस्ट्स के लिए कई प्रकार के गेम्स और फन एक्टिविटी प्लान की गई है। ये चोपड़ा vs चड्ढा परिवार का मैच होगा। राघव-परिणीति के खास दोस्त भी इस मैच का हिस्सा होंगे। इस मैच के बाद दोनों के परिवार शादी के फंक्शन के लिए उदयपुर के लिए निकलेंगे।

फिलहाल दोनों परिवार सिख धर्म के अनुसार होने वाले अरदास और कीर्तन के लिए दिल्ली में हैं। इसके बाद राघव-परिणीति अपने दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर पार्टी भी करेंगे। बीते दिन राघव परिणीति को दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इन वीडियोज में राघव-परिणीति ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे। इस दौरान परिणीति ने राघव चड्ढा के नाम के पहले लेटर R लिखी हुई ब्लैक कैप लगाई हुई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version