सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग एवं सम्मान दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले बिहार के पैरा एथलिट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

यह भी पढे : इंजीनियरिंग में दाखिला ले चुके विद्यार्थी भी बदल सकते हैं ब्रांच
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष एफ 57 शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार सोमन राणा को 30 लाख और पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत की, उनका अनुभव जाना तथा उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।









