बिपरजॉय तूफान के कारण रेलवे ने किया कई ट्रेनों को रद्द

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव अब दिखने लगा है और इसे लेकर तैयारियों भी तेज हो गई हैं. भारतीय रेलवे ने अरब सागर में ‘बिपरजॉय चक्रवात’ के मद्देनजर सुरक्षा के लिए कुछ रेल सेवाओं को पूर्ण या आंशिक रूप से रद्द किया गया है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने एक बयान में बताया कि बिपरजॉय चक्रवात तूफान को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कई रेल गाडियों की सेवाओं को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द कर दिया गया है, वहीं कई रेल गाडियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

गुजरात में ‘बिपरजॉय’ चक्रवात के मद्देनज़र सतर्कतावश पश्चिम रेलवे द्वारा अपने चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियाती उपाय के रूप में 67 ट्रेनों के परिचालन को पूरी तरह से निरस्‍त करने का निर्णय लिया गया है. इसके अतिरिक्त, पश्चिम रेलवे द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन संभावित क्षेत्रों में ट्रेन यात्रियों के लिए विभिन्न संरक्षा और सुरक्षा संबंधी सावधानियां भी बरती जा रही हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---