Dr Abhishek Child Care

मेडिकल काउंसलिंग नीट यूजी तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन हो गयी है शुरू

By admin

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी ) ने नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 या 2 में सीटें अलॉट नहीं हुई थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 31 अगस्त, 2023 से 4 सितंबर, 2023 तक चलेगी। शेड्यूल में कहा गया है कि विंडो 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे खुलेगी और 4 सितंबर को रात 8 बजे बंद हो जाएगी। विकल्प भरने की प्रोसेस 1 सितंबर से शुरू होकर 5 सितंबर, 2023 रात 11.55 बजे तक जारी रहेगी।

10 सितंबर को रिपोर्टिंग : जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की जाएंगी, उन्हें 10 सितंबर, 2023 से 18 सितंबर, 2023 तक अपने संबंधित अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

चॉइस लॉकिंग 5 सितंबर को

उम्मीदवार 5 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजे से रात 11.55 बजे तक सर्वर समय के अनुसार चॉइस लॉकिंग पूरी कर सकते हैं। भरे गए और लॉक किए गए ऑप्शन के आधार पर, एमसीसी 6 सितंबर, 2023 से 7 सितंबर, 2023 तक सीट अलॉटमेंट की प्रोसेस करेगा। राउंड 3 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 सितंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। पिछले रुझानों के अनुसार, एमसीसी पहले प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी करेगा। उम्मीदवारों द्वारा प्रश्न भेजने के बाद फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version