धमाकेदार डायलॉग्स के साथ भरी है शाहरुख खान की जवान, सीटियों से गूंजे पूरे थियेटर

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क:  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर निर्देशक एटली कुमार की मूवी जवान आखिरकार आज सिनेमाघर पहुंच चुकी है। इस फिल्म को देश के कई सिनेमाघरों में सबसे पहला मॉर्निंग शो 6 बजे मिला है। यानी सुबह 6 बजे से ही ये मूवी रिलीज की जा रही है। फिल्म को जन्माष्टमी के खास मौके पर रिलीज किया गया है। जिसका फायदा भी शाहरुख खान की ‘जवान’ पूरी तरह से उठाती दिख रही है। मॉर्निंग शो में ही शाहरुख खान की ‘जवान’ को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ लगने लगी है। बॉलीवुड लाइफ भी इस फिल्म का लुत्फ उठाने सुबह के शोज में पहुंच गया है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अभी फिल्म इंटरवल तक पहुंची है। जिसमें मूवी के फर्स्ट हाफ में एक भी पल ऐसा नहीं आया है जहां दर्शक बोर हो सके। फिल्म पूरी तरह से बंधी हुई है और दर्शकों को सीट से बांधकर रखने में कामयाब हुई है। जवान पूरी तरह से एक्शन और धांसू डायलॉग्स से भरी है। जो दर्शकों का पूरी तरह मनोरंजन करने में कामयाबहै। खान जबरदस्त फॉर्म में हैं। जो पूरी फिल्म में छाए हुए नजर आए। साथ ही अदाकारा नयनतारा भी स्क्रीन पर एक्शन सीन्स में जबरदस्त लगी हैं। ये नयनतारा की पहली बॉलीवुड मूवी है। जिसमें वो अपनी खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। फिल्म का पहला भाग एक्शन सीन्स से भरपूर है। जिसमें ट्रेलर में दिखाया गया बेल्ट सीन भी है। जो खूब वायरल हुआ था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---