श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा दलमा हिल में ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया

By Nidhi Ambade

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के खेल विभाग एवं एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बी.एड. के प्रशिक्षणार्थियों के साथ  ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह रोमांचक गतिविधि महाविद्यालय के खेल प्रशिक्षक सूर्यजीत सिंह एवं सहायक प्रोफेसर बिनय शांडिल्य के नेतृत्व में आयोजित की गई। 

बीएड के कई प्रशिक्षु , सत्र 2023-25 ​​ने इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में भाग लिया। ट्रैकिंग के लिए दलमा पहाड़ को चुना गया. प्रशिक्षुओं ने सुबह 7:00 बजे दलमा ट्रेक पर चढ़ाई शुरू की और ट्रेक के पहले पड़ाव के बीच गणेश मंदिर में कुछ देर आराम करने के बाद फिर से चढ़ाई शुरू की। तीन घंटे की लंबी चढ़ाई के बाद ट्रैकिंग दल सुबह करीब 10:00 बजे दलमा की चोटी पर पहुंचा. वहां पहुंचने के बाद ट्रेक प्रशिक्षक ने सभी छात्रों को ट्रेकिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जैसे ट्रेकिंग का महत्व, ट्रेक पर जाने से पहले प्रशिक्षण, ट्रेक के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, प्रकृति को करीब से जानना और उसके साथ सामंजस्य स्थापित करना, प्रकृति संरक्षण,  मूल्यों के विकास,अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समस्या समाधान कौशल, दृढ़ इच्छा शक्ति आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने वहां कैंपिंग, टेंट लगाना आदि भी सीखा। पूरे ट्रैकिंग रूट पर और हर पड़ाव पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने सभी छात्रों की भागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया, ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित रह सके। दोपहर के भोजन के बाद कुछ देर आराम करने के बाद, टीम कई नए अनुभवों के साथ दोपहर 3:00 बजे बेस प्वाइंट पर लौट आई।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---