Dr Abhishek Child Care

लाखो रुपये खर्च कर बने यात्री प्रतिक्षालय धूल फाँक रहा है

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल(रिपोर्ट- संजय सिन्हा ) – बड़बिल भद्राशाही चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 520के सर्विस रोड के दो साईड बने पब्लिक बस यात्री प्रतीक्षालय सरकारी माल,दरिया मे डाल। कहावत को चरितार्थ कर रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग 520भद्राशाही चौक सर्विस रोड के  साइड मे  लगभग  तीन -चार सौ मीटर की दुरी पर लाखो रुपये खर्च कर बनाऐ गए बस यात्री प्रतिक्षालय यात्रियों के किसी काम ना रहा।

इस बस यात्री प्रतीक्षालय के आसपास दर्जनों माल वाहक ट्रक,डंपर अवैध पार्किंग कर खड़े रहते है। उक्त बस यात्री प्रतिक्षालय मे पेय जल एवं शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं से भु वंचित है।खनिज एवं कलकारखाने क्षेत्र ।बड़बिल ,जोड़ा,गुवाली,कोईडा आदि स्थानो के केंद्र विंदू भद्राशाही चौक से प्रतिदिन दर्जनों  सुपरफास्ट एवं डिलक्स बसो एवं छोटी बड़ी सवारी गाड़ियों से हजारों यात्रियों एवं कर्मचारियों का आवागमन इस क्षेत्र से होता है,आसपास के खनिज ,एवं कलकारखाने के कर्मचारियों,के साथ साथ दुरस्त स्थानो ,राउलकेला, केंदुझर, कोलकाता, टाटा के बसो का ठहराव भद्राशाही चौक पर होता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग520 के चौड़ीकरण होकर फोरलेन बनने के बाद बस एव अन्य वाहनो से यात्रा करनेवाले यात्रियों को यात्री प्रतिक्षालय भद्राशाही चौक से तीन से चार सो मी. के लगभग मे भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा बनाया गया।लेकिन भद्राशाही  मुख्य चौक पर जहां विभिन्न दिशा की ओर  प्रतिदिन आवागमन करनेवाले यात्री खड़े रहते है।वहां पर बस यात्री प्रतिक्षालय होना चाहिए था।राष्ट्रीय राजमार्ग 520के निर्माण के समय देखरेख करने वाले अधिकारियों ने शायद इस क्षेत्र के स्थानीय लोगो या यात्रियों से कभी संपर्क नही किया होगा। और इस मार्ग से चलनेवाले बसो के आवागमन करने के  रूटो की भी जानकारी बगैर लिए ही यात्री शेड बना दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version