कोशिश…एक मुस्कान लाने की टीम ने बाराद्वारी शास्त्री आश्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संंदेश

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : कोशिश टीम द्वारा बाराद्वारी शास्त्री आश्रम में प्रकृति संरक्षण के ध्येय को साकार करने के उद्देश्य से पौधारोपण किया. मौके पर घने छायादार, फलदार व औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया गया। “स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधारोपण के लिए हमें किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पेड़ पौधों के संरक्षण को लेकर लगातार प्रयासरत रहना होगा। यह बात पर्यावरण प्रेमी सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह जी ने कोशिश टीम द्वारा बाराद्वारी शास्त्री आश्रम में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कही।

बताते चलें कि कोशिश टीम द्वारा पूर्व में भी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विराट पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली गई थी और बड़ी संख्या में पौधरोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी व संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह, बिपिन सिंह, सुशील सिंह, निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, राजेश गिरी, राजा, बंटी सिंह, हनी परिहार, विपुल सिंह, कुणाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---