September 27, 2023 2:00 pm
Advertisement

डेंगू मरीजों के लिए रामबाण दवा है ये फल, सेहत को मिलते हैं ये फायदे

Advertisement

सोशल संवाद / डेस्क : एक्सपर्ट्स की मानें तो एडीज एजिप्टी मच्छर साफ पानी में भी पनपता है। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आता है। साथ ही सिर और बदन में दर्द होता है। इसके लिए डेंगू को हड्डीतोड़ बुखार भी कहा जाता है। इस स्थिति में संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। प्लेटलेट्स कम होने के चलते डेंगू से रिकवरी में लंबा समय लगता है।

बरसात के दिनों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें डेंगू सबसे अधिक खतरनाक है। यह बीमारी एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एडीज एजिप्टी मच्छर साफ पानी में भी पनपता है। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आता है। साथ ही सिर और बदन में असहनीय दर्द होता है इस स्थिति में संक्रमित व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। प्लेटलेट्स कम होने के चलते डेंगू से रिकवरी में लंबा समय लगता है। डेंगू से रिकवरी के लिए डॉक्टर पपीते के पत्ते की जूस पीने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, डेंगू के संक्रमण से बचाव के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

डेंगू में फायदेमंद

Advertisement

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कीवी में विटामिन सी, ई, पोटेशियम, फाइबर और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। खासकर, एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण डेंगू में होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अतः डेंगू के मरीज कीवी का सेवन अवश्य करें। इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

प्लेटलेट्स बढ़ता है

कीवी में प्लेटलेट्स  बढ़ाने वाले कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में विटामिन सी, ई, के, आयरन, जिंक पाए जाते हैं। कीवी में फाइटोकेमिकल्स के गुण भी पाए जाते हैं। इस फल के सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ते हैं। साथ ही व्हाइट ब्लड सेल्स में भी सुधार होता है।

Advertisement

 

Advertisement
Our channels

और पढ़ें