सलमान खान के शो में टीवी की ‘प्रतिज्ञा’ करेंगी एंट्री

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :   बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर रोज अपडेट सामने आ रही है। अब तक कई सेलेब्स के शो में शामिल होने की खबर सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में अब टीवी क की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन बीते साल आया था। शो को लोगों ने पसंद भी किया था। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स अब दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। शो को हिट बनाने के लिए प्रोड्यूसर खूब मेहनत कर रहे हैं और कंटेस्टेंट्स चुनने के मामले में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब जिस सेलिब्रेटी के शामिल होने की खबर सामने आई है वो टीवी की दुनिया पर राज कर चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी को लेकर अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने जानकारी दी है कि एक्ट्रेस पूजा गौर शो के लिए कन्फर्म हो गई हैं। पेज ने ये भी बताया कि एक्ट्रेस से मेकर्स की लंबे समय से बात चल रही थी और अब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को हां कह दिया है। हालांकि, शो की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---