March 26, 2025 5:28 pm

साउथ प्वाइंट स्कूल में एक पौधा मां के नाम पर लगाकर वन महोत्सव मनाया गया

साउथ प्वाइंट स्कूल में एक पौधा मां के नाम पर वन महोत्सव मनाया

सोशल संवाद / जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने माइम शो के माध्यम से जीवन में पेड़ों का महत्व बताया तथा वन संरक्षण का संदेश दिया। सब दुखों की तरु परिहारी,  मंगल करण अ मंगल हारी, पर छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति से पेड़ों की पीड़ा को अभिव्यक्त किया तथा वन संरक्षण का महत्व बताया। इसके साथ ही विधालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा जी, वन विभाग के पदाधिकारी समित कुमार पाठक जी, डालिया भट्टाचार्य कोल्हान प्रभारी गायत्री परिवार, जम्मू वाले बाबा जी, अरविंद जी,  अध्यक्ष शिशु मंदिर बागबेड़ा,  रंजय कुमार प्राचार्य शिशु मंदिर बागबेड़ा,  तुलसी जी,  सेवा भारती प्रभारी ने संयुक्त रूप से स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत  स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए  तथा उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़े : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की शुरुआत अगस्त से, DC ने दिया आश्वासन

स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। भारत में प्रतिवर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता की अभिव्यक्ति है। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता मिश्रा और प्रियंका सिंह की देखरेख में इस आयोजन को सफल बनाया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने