Dr Abhishek Child Care

बागबेड़ा कॉलोनी में दो दिनों से नहीं मिल रहा पानी; टैंकर के माध्यम से सप्लाई हुई पानी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

संवाद संवाद/डेस्क : बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना के मोटर में गड़बड़ी होने के कारण विगत दो दिनों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. रविवार को टैंकर के माध्यम से कॉलोनी के विभिन्न स्थानों में पानी आपूर्ति की गई. दुर्गा पूजा मैदान,गणेश पूजा मैदान,चित्रगुप्त पूजा मैदान,नेहरू मैदान,डिस्पेंसरी मैदान,कुंवर सिंह मैदान ,गुरुद्वारा,पानी टंकी के समीप, राजेंद्र मध्य विद्यालय, काली मंदिर 4 नंबर रोड, 6 नंबर रोड में पानी की आपूर्ति की गई.

विदित है कि मोटर खराब होने के कारण बागबेड़ा कॉलोनीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं. बागबेड़ा कीताडीह जिला परिषद क्षेत्र के 8 पंचायत में 27 फरवरी से हीं तारापुर के टैंकर के माध्यम से पानी दिया जा रहा है. रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी में पानी के समस्या को देखते हुए जिला पार्षद डॉ कविता परमार के निर्देश पर श्रवण मिश्रा द्वारा विभिन्न स्थानों पर 4 टैंकर(38000लीटर) के माध्यम से लोगों को पानी उपलब्ध करवायी गई.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version