झारखंड में बदला मौसम का मिजाज….सुबह- शाम कोहरे की चादर

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

 

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड की राजधानी समेत पूरे कोल्हान में शुक्रवार सुबह लोगों को धुंध और कुहासे का सामना करना पड़ा. कुहासे के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी. इसी के साथ विजिबिलिटी कम होने से सुबह काम पर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मार्निंग वार्करों को भी परेशानी हो रही है. अगले तीन दिनों तक यही तापमान रहने का अनुमान है.

इसके साथ ही कुहासा बढ़ने की संभावना है. राजधानी रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक डॉक्टर अभिषेक आनंद के मुताबिक 30 दिसंबर यानी शनिवार को सुबह और शाम मध्यम दर्जे के कोहरा के बाद आसमान साफ रहेगा. वहीं 31 दिसंबर यानी रविवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा. 

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

नये साल में बारिश का अनुमान – नये साल यानी 1 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. नये साल में बारिश का अनुमान है. वहीं सोमवार से 4 जनवरी तक कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है. इसी के साथ 1 जनवरी को उत्तर – पश्चिमी भागों में यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---