Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से ‘सोशल इंटर्नशिप’  के लिए आए विद्यार्थियों के द्वारा योगा प्रशिक्षण दिया गया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से ‘सोशल इंटर्नशिप’  के लिए आए विद्यार्थियों के द्वारा योगा प्रशिक्षण दिया गया।  इस कार्यक्रम में श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़  कर भाग लिया। प्रशिक्षण देने आई निकिता रावत,  गजेन्द्री और प्रियंका ने योगा के विभिन्न आसनों के विषय में ज्ञान दिया ही  साथ ही साथ तनाव मुक्ति और नशा मुक्ति के विषय पर भी सभी का ध्यान आकृष्ट किया।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम के दौरान गायत्री मंत्र के सही उच्चारण और उसके जीवन में पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी बताया गया । इस दौरान श्रीनाथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति गुरुदेव महतो और श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री संजय सिंह के द्वारा तीनों छात्राओं को अंगवस्त्र और पौधा दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में योगा विभाग के विभागाध्यक्ष सायन मंडल, सहायक प्राध्यापक श्रुति कुमारी और स्कूल के सभी  शिक्षक- शिक्षिकाओं  का अहम योगदान रहा। मंच संचालन सहायक प्राध्यापक ट्विंकल गुप्ता ने किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator