भुइयांडीह और बर्मामाइंस के भक्तिनगर में जुस्को की बिजली शीघ्र मिलेगी – सरयू राय

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : भुइयांडीह और बर्मामाइंस के भक्तिनगर में जुस्को की बिजली शीघ्र मिलेगी। इन बस्तियों के फाइनल सर्वे में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय खुद पहुँचे। विधायक सरयू राय के साथ जुस्को के अधिकारी और जेबीवीएनएल के अभियंता मौजुद थे। विधायक सरयू राय की उपस्थिति में सर्वे हुआ। सर्वे के दौरान विधायक सरयू राय ने बस्तीवासियों से बातचीत की और जुस्को की बिजली को लेकर पहल किया।

यह भी पढ़े : संसद पर एक और हमले की साजिश; विद्युत वरण महतो समेत अन्य सांसद थे मौजूद

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

ज्ञात हो कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय में जुस्को क्षेत्र के अवासितों को जुस्को की बिजली मुहैया कराने को लेकर कमिटी की बैठक हुई थी। बैठक में बर्मामाइंस के भक्ति नगर और भुइयांडीह क्षेत्र को जुस्को बिजली प्रदान करने को लेकर फाइनल सर्वे कराने की बात हुई थी।

विधायक सरयू राय के साथ सैकड़ों बस्तीवासियों की उपस्थिति में जुस्को के अभियंताओं और जेवीवीएनएल के अभियंताओं ने फीजिबिलिटी के लिए सर्वे किया। राय ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि बस्तीवासियों को बिजली कनेक्शन शीघ्र मिले इसके लिए जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाय। जुस्को की बिजली का सर्वे कार्य होने से बस्तीवासियों में खुशी की लहर है। इस कार्य हेतु बस्तीवासियों ने विधायक सरयू राय का अभिनंदन और आभार प्रकट किया।

बस्तिवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक सरयू राय के कारण अब हमारे बच्चे भी बिना विद्युत बाधा के पढ़ाई कर सकेंगे। इस सर्वे के दौरान विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, बबलू कुमार, गोल्डेन पांडेय, विजय सिंह, अखिलेश यादव कुणाल यादव, विक्की यादव, हीरा देवी, अनिल यादव,र ामदास मेहता,र ंजीत सिंह सहित सैकड़ों बस्तीवासी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---