July 27, 2024 5:43 am
Search
Close this search box.

तेजी से वजन कम करने के लिए क्या खाएं | What foods help burn belly fat

सोशल संवाद/ डेस्क : आज के इस भाग दोड़ भरी ज़िन्दगी में वजन कम करना आसान नहीं है।साथ ही मोटापा एक गंभीर समस्या है, क्योंकि यह लंबे समय में डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म देने का काम करता है। आज हर उम्र का व्यक्ति इसकी चपेट में है। इसका सबसे आम कारण खराब पोषण और गतिहीन लाइफस्टाइल है। इसलिए स्वस्थ वजन के लिए इनमें ही सुधार की आवश्यकता होती है। ऐसे में शुरुआत खानपान से करना सबसे आसान और अच्छा विकल्प होता है। इससे बॉडी को पर्याप्त पोषण मिलता है, जो ज्यादा मात्रा में ऊर्जा बनाने और कैलोरी बर्न करने के लिए जरूरी है। बताते दें कि ज्यादा कैलोरी ही मोटापे को कारण होती है। यहां हम आपको 5 वेजिटेबल जूस के बारे में बता रहे हैं, जो फैट बर्न करने में मदद करते हैं।

   पोहा

पोहे में आयरन, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए और कार्ब्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए यह वेट लॉस के लिए अच्छा विकल्प है। पोहा आपके वेट लॉस के भरने वाला, हल्का और बढ़िया नाश्ता विकल्प है। पोहा कम कैलोरी, पचाने में आसान और एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां आपको विटामिन और मिनरल प्रदान करते हैं। पोहा स्वस्थ आंत प्राप्त करने में मदद कर सकता है, जो बदले में यह सुनिश्चित करता है कि कोई अवांछित वजन न बढ़ें।

  मूंग दाल चीला

मूंग दाल प्रोटीन का पावरहाउस है। यह हंगर हार्मोन ग्रेलिन के स्तर को कम करके भूख को कम करने में मदद करता है। इससे आप क्रेविंग के शिकार नहीं होते और इस प्रकार वजन घटाने में सहायता मिलती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बेहद कम होने के कारण वजन घटाने में मदद मिलती है । मूंग दाल चिल्ला की उच्च पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट सामग्री स्वस्थ पाचन और रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायता करती है। एक चीला आपको लगभग 130 कैलोरी देता है।

ये भी पढ़े : सर्दी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए | What is the best food to eat in winter

  दलिया

यह फाइबर से भरपूर भारतीय सुपरफूड है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार मीठा या नमकीन बना सकते हैं। दलिया प्रोटीन, फाइबर और B विटामिन से भरपूर होता है, जो वजन घटाने के लिए महत्वपूर्ण हैंलेकिन जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहें हों, तो इनमें सब्जियां जोड़कर पौष्टिक मूल्य बढ़ाएं। इसके अलावा आप गेहूं, जौं या अन्य अनाज का दलिया बना सकते हैं। सब फाइबर के अच्छे स्रोत है। मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने के साथ यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

 अंडे

ये बनाने में आसान और जेब के अनुकूल, अंडे स्वास्थ्यप्रद नाश्ते के विकल्पों में से एक हैं। अंडे प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों जैसे सेलेनियम और राइबोफ्लेविन से भरपूर होते हैं। इसलिए उन्हें पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है।  उबले हुए, फ्राइड एग्स से लेकर ब्रेड ऑमलेट, आप नाश्ते के लिए एक से अधिक तरीकों से अंडे का आनंद ले सकते हैं।

   इडली

इडली हल्की, पौष्टिक और संपूर्ण है। इसलिए दिन की शुरुआत के लिए यह नाश्ते का एक लोकप्रिय विकल्प है। इडली वेट लॉस फ्रेंडली डाइट है. अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं, इसे आप आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं साथ ही यह खाने में टेस्टी और सॉफ्ट होता है,इडली को नारियल की चटनी, सांबर के साथ खाएं। रवा इडली, चावल की इडली या सब्जियों के साथ फ्राइड इडली नाश्ते और स्वाद में बदलाव ला सकता है।

 

 

 

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी